"विचार"
आकाश की ऊँचाइयों से उडते विचार
समुद्र की गहराईयों से उठते विचार
तूफानी घटाओं से उमडते घुमड़ते विचारऔर ठंडी बरफ से ठिठुरते विचार
फूलों की सुगंध से महकते विचार
पुरवाई की बयार से लहराते विचार
चिड़ियों के झुंड से चहचहाते विचार
और ठंडी ठंडी बूंदों से दमकते विचार
आकाश की उंचाईयों को नापते विचार
खाई की गहराईयों में गिरते विचार
हिमालय के शिखर तक पहुचते विचार
और टेढ़े मेढ़े रास्तो पे भी चलते विचार
A Poem indicating the variety of thoughts that flit across the human mind. Voluntarily or Involuntarily lot of thoughts cross our minds and all these thoughts touch upon and connect with the variety of emotions that a human being is capable of experiencing !

No comments:
Post a Comment